RPSC Admit Card: दो पारियों में होगी परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से ग्रुप ए की परीक्षा 21 दिसंबर, ग्रुप बी की 22, 23 दिसंबर और ग्रुप सी की परीक्षा 24, 26 और 27 दिसंबर, 2022 को होगी। परीक्षा प्रत्येक दिन दो पारियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी की परीक्षा सुबह नौ बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 4.30 बजे तक ली होगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रवेश-पत्र परीक्षा से चार दिन पहले वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। एडमिट कार्ड राजस्थान सरकार के एसएसओ पोर्टल पर भी उपलब्ध होगा।