फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC FSO Answer Key 2023: खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 01 Sep 2023 04:27 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC FSO: आरपीएससी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) भर्ती परीक्षा 2022 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
विज्ञापन
RPSC FSO Answer Key 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC FSO Answer Key 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) भर्ती परीक्षा 2022 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

राजस्थान खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा की जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम है। यदि किसी भी उम्मीदवार को इससे आपत्ति है तो वह प्रति सुझाव 100 रुपये शुल्क का भुगतान करके 02 से 04 सितंबर तक अपनी आपत्ति उठा सकता है। विषय विशेषज्ञों का एक पैनल संबंधित आपत्तियों की जांच करेगा। इसके बाद ही अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।

बता दें कि आरपीएससी एफएसओ परीक्षा 27 जून को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई थी। आरपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के लिए कुल 200 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन

RPSC FSO ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर एफएसओ परीक्षा 2022 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।

  • उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  • उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें