फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Exam Date 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी की विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीखें, यहां देखें

Mon, 04 Apr 2022 09:21 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC Exam Date 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट / लिखित परीक्षा का आयोजन 5 मई से शुरू की जाएगी। इसके बाद पदों के अनुसार विभिन्न तारीखों पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन
RPSC Exam Date 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC Exam Date 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी, सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, केमिस्ट, सहायक कृषि अधिकारी, सहायक प्रोफेसर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली स्क्रीनिंग टेस्ट / लिखित परीक्षा की तारीखों को जारी कर दिया है। इसके लिए आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वह परीक्षा की तारीख RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

RPSC Exam Date 2022: इस  तारीख से शुरू होगी परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट / लिखित परीक्षा का आयोजन 5 मई से शुरू की जाएगी। इसके बाद पदों के अनुसार विभिन्न तारीखों पर परीक्षा होगी। हमने इस खबर में पदों के अनुसार परीक्षा की विभिन्न तारीखों को बताया है। 

  • सहायक प्रोफेसर (ब्रॉड स्पेशियलिटी और सुपर स्पेशियलिटी) (चिकित्सा शिक्षा विभाग) की परीक्षा- 5/6 मई, 2022
  • एनेस्थिसियोलॉजी / जनरल मेडिसिन / जनरल सर्जरी / प्रसूति एवं स्त्री रोग / नेत्र विज्ञान और टीबी, चेस्ट के लिए परीक्षा - 5 मई, 2022
  • विषय ऑर्थोपेडिक्स / ओटो-राइनो-लेरिंजोलॉजी / बाल रोग / मनोचिकित्सा / रेडियोडायग्नोसिस / त्वचा और वी.डी. / कार्डियोलॉजी और न्यूरो सर्जरी- 6 मई, 2022
  • सहायक कृषि अधिकारी स्क्रीनिंग टेस्ट, 2021 (टीएसपी और गैर टीएसपी) (कृषि विभाग)- 28 मई, 2022
  • केमिस्ट स्क्रीनिंग टेस्ट, 2021 (आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा विभाग)- 29 मई, 2022
  • सहायक निदेशक स्क्रीनिंग टेस्ट, 2021 - होम (ग्रुप- I) विभाग और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी स्क्रीनिंग टेस्ट, 2021- होम (ग्रुप- I) विभाग- 10 से 12 जून, 2022
  • सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा, 2021 (अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग) (टीएसपी और गैर टीएसपी)- 8 जुलाई, 2022
विज्ञापन

RPSC Exam Date 2022: कैसे चेक करें परीक्षा का शेड्यूल?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। 
  • उम्मीदवार सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब शेड्यूल एक पीडीएफ के रूप में आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें