RPSC AE Prelims 2025 Question Papers Out
- फोटो : rpsc.rajasthan.gov.in
RPSC AE Prelims Question Paper 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर (AE) संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के प्रश्नपत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा का आयोजन 28, 29 और 30 सितंबर 2025 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
यह भर्ती प्रक्रिया इंजीनियरिंग की अलग-अलग शाखाओं में कुल 1,014 पदों को भरने के लिए की जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।