RPSC AARO Recruitment: 20 फरवरी से तक कर सकेंगे चैलेंज
आरपीएससी सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (RPSC AARO) भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आंसर की को देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, आंसर की से असंतुष्ट रहने पर उम्मीदवार इसे 18 फरवरी से 20 फरवरी, 2023 तक 100 रुपये प्रति चैलेंज शुल्क का भुगतान कर आपत्ति दर्ज करा और उत्तरों को चुनौती दे सकते हैं। राजस्थान में आरपीएससी की ओर से सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी पदों के लिए 13 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।