फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPF SI Score Card: आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों का का स्कोरकार्ड जारी; ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 07 Mar 2025 03:01 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB RPF SI Scorecard: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों के अंक जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
स्कोरकार्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPF SI Scorecard 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा के स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। भर्ती बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों के अंक अपलोड कर दिए हैं, चाहे वे योग्य हों या नहीं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर जाना होगा। उम्मीदवार आरआरबी पोर्टल पर लॉग इन करके अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपना व्यक्तिगत परिणाम/स्कोर कार्ड भी देख सकते हैं।

4527 अभ्यर्थी पास

आरपीएफ एसआई कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 4527 अभ्यर्थी पास हुए हैं। अब इन अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा, जोकि शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) व शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएमटी) है जिसका शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। 

दिसंबर में हुई थी परीक्षा

आरपीएफ एसआई भर्ती के परीक्षा का आयोजन 2, 3, 9, 12 व 13 दिसंबर को किया गया था। आरपीएफ एसआई के 452 पदों के लिए इस 15.38 लाख युवाओं ने आवेदन किया था। 
विज्ञापन

RRB RPF Scorecard: आरपीएफ एसआई स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड

जिन उम्मीदवारों ने 02 से 13 दिसंबर 2024 तक परीक्षा में भाग लिया था, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
  • रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट या उस विशिष्ट क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर जाएं जहां आपने परीक्षा के लिए आवेदन किया था।
  • होमपेज पर दिए गए स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें