फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rojgar Mela 2023: पीएम नरेंद्र मोदी ने 71000 युवाओं को बांटा नियुक्ति पत्र, भर्ती प्रक्रिया पर कही ये बड़ी बात

Fri, 20 Jan 2023 01:42 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

PM Rojgar Mela 2023:  पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2023 के पहले रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 71,000 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया। साथ ही प्रधानमंत्री ने नवनियुक्त युवाओं और उनके परिवारों को शुभकामनाएं भी दीं।
 
विज्ञापन
pm modi rojgar mela 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Rojgar Mela 2023:  पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2023 के पहले रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 71,000 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया। साथ ही प्रधानमंत्री ने नवनियुक्त युवाओं और उनके परिवारों को शुभकामनाएं भी दीं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा आज भारत के गांवों में भी उद्यमी हैं, जो डिजिटल तकनीक से बहुत अच्छी तरह वाकिफ हैं। मुझे यह जानकर गर्व महसूस हो रहा है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि हौसला बुलंद रखें और साहस, प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ आगे बढ़ें।

विज्ञापन

छोटे-छोटे शहरों में स्टार्टअप

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत के छोटे-छोटे शहरों में लोग जिस तरह स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं, वह नई पीढ़ी के लिए आकर्षण और आत्मविश्वास का केंद्र बना हुआ है। स्टार्टअप की सफलता ने दुनिया भर में युवा शक्ति के सामर्थ्य की नई पहचान बनाई है। पीएम मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापार-कारोबार की दुनिया में कहा जाता है कि Consumer is always right वैसे ही शासन व्यवस्था में हमारा मंत्र होना चाहिए Citizen is Always right। आज जिन्हें नियुक्ति पत्र मिला है उनके लिए ये जीवन का नया सफर है। सरकार का अहम हिस्सा होने के नाते 'विकसित भारत' में आपकी सक्रिय भागीदारी रहेगी और विशेष जिम्मेदारी रहेगी।

पारदर्शी तरीके से भर्ती

उन्होंने कहा कि पारदर्शी तरीके से भर्ती और पदोन्नति युवाओं में भरोसा जगाती है। ये पारदर्शिता उन्हें बेहतर तैयारी के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करती है। हमारी सरकार इसी दिशा में निरंतर काम कर रही है। भर्ती प्रक्रिया में व्यापक बदलाव हुआ है। केंद्रीय सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया पहले की तुलना में ज्यादा streamline और time bound हुई है।
विज्ञापन

रोजगार मेले सरकार की पहचान

पीएम मोदी ने कहा कि निरंतर हो रहे ये रोजगार मेले हमारी सरकार की पहचान बन गए हैं। ये दिखाता है कि हमारी सरकार जो संकल्प लेती है उसे सिद्ध करके दिखाती है। 
साल 2023 की शुरुआत लोगों के दिलों में नए जोश के साथ हुई है। यह रोजगार मेला देश के 71,000 से अधिक परिवारों के लिए खुशियां लेकर आया है। यह रोज़गार मेला न केवल सफल उम्मीदवारों और उनके परिवारों के लिए खुशी का स्रोत रहा है, बल्कि करोड़ों अन्य परिवारों के लिए जोश और उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा। सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में रोज़गार मेले आयोजित किए जाते रहे हैं। कल ही असम ने इसका आयोजन किया था। अन्य राज्य भी जल्द ही ऐसा ही करने जा रहे हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें