फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMLIMS Recruitment 2023: यूपी के इस बड़े सरकारी अस्पताल में निकलीं नौकरियां, पढ़ें भर्ती से जुड़ी पूरी खबर

Wed, 13 Dec 2023 02:22 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RMLIMS Recruitment 2023: डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
RMLIMS Recruitment 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RMLIMS Recruitment 2023: डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ (DrRMLIMS) में विभिन्न विभागों के लिए संकाय पदों पर भर्ती चल रही है। सरकारी नौकरी के इच्छुक और योग्यताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drrmlims.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 01 जनवरी 2024 तक है।

  
विज्ञापन

RMLIMS रिक्तियों का विववरण

आरएमएलआईएमएस भर्ती 2023 के तहत 320 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • प्रोफेसर 74 पद

  • एसोसिएट प्रोफेसर 92 पद

  • सहायक प्रोफेसर 154 पद

RMLIMS Recruitment 2023 आयुसीमा

आरएमएलआईएमएस भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सहायक प्रोफेसर या एसोसिएट प्रोफेसर के पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, और प्रोफेसर की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

RMLIMS Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

आरएमएलआईएमएस भर्ती 2023 लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित और ओबीसी उम्मीदवारों को 6000 प्लस 18% जीएसटी का भुगतना करना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 3500 प्लस 18% जीएसटी का भुगतान करना होगा। पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

विज्ञापन

RMLIMS Recruitment 2023 चयन प्रक्रिया

आरएमएलआईएमएस भर्ती 2023 के लिए सहायक प्रोफेसर पद पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग में एक लिखित परीक्षा शामिल होगी और शिक्षण कौशल मूल्यांकन और साक्षात्कार के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, और एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के लिए, चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें