फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPCS Prelims 2019: दो दिनों में आंसर-की का रिकॉर्ड, जानें कब आएगा परिणाम

Wed, 18 Dec 2019 06:51 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UPPSC
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC - Uttar Pradesh Public Service Commission) ने असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (ACF) और रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (RFO) की प्री परीक्षा की आंसर-की मंगलवार 17 दिसंबर 2019 की शाम ही जारी कर दी। यानी परीक्षा के दो दिन बाद। यूपीपीएससी की यह परीक्षा 15 दिसंबर 2019 को राज्य के 19 शहरों के 1166 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जिसमें कुल 3,18,624 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। हालांकि परीक्षा के लिए पंजीकरण 5,44,664 उम्मीदवारों ने कराया था।

विज्ञापन


इतने कम समय में आंसर-की जारी कर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एक रिकॉर्ड बना दिया है। आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को 22 दिसंबर 2019 तक का समय दिया गया है। इसके बाद आपत्तियों का निराकरण कर अंतिम रूप से उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri LIVE : उत्तर प्रदेश बिजली विभाग, इसरो समेत कई विभागों में नौकरी के मौके
विज्ञापन


ऐसा कहा जा रहा है कि यूपीपीएससी द्वारा इस परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी दिसंबर के अंत तक जारी कर दी जाएगी। इसके करीब सात से दस दिनों बाद, यानी जनवरी 2020 के पहले या दूसरे सप्ताह तक परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई सूचना जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन


यूपीपीएससी एसीएफ और आरएफओ 2019 की मुख्य परीक्षा 20 अप्रैल 2019 को प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें : लोक सेवा आयोग में नौकरी पाने का मौका, आवेदन करने में की देरी तो पछताएंगे

बता दें कि यूपी लोक सेवा आयोग ने दोनों प्रश्न पत्रों में सभी प्रश्नों को सही बताया है। आयोग की ओर से जारी की गई आंसर-की में किसी भी सवाल को हटाया नहीं गया है। न ही किसी सवाल के लिए एक से ज्यादा विकल्प को सही बताया गया है। पहले कोई प्रश्न गलत होने पर आयोग द्वारा आंसर-की जारी करते समय उस सवाल को हटा दिया जाता था। वहीं एक से ज्यादा विकल्प सही होने की स्थिति में इसकी जानकारी उत्तर कुंजी में दे दी जाती थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें