राजस्थान अध्यापक भर्ती आवेदन 10 जनवरी से शुरू
राजस्थान के शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा (रीट), 2022 के अंकों के आधार पर भर्ती की घोषणा की है। विभाग ने अध्यापक लेवल-1 (प्राथमिक स्कूल कक्षा-एक से पांचवीं) और अध्यापक लेवल-2 (उच्च प्राथमिक कक्षा- छह से आठवीं) के 32 हजार पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत, ऑनलाइन आवेदन मंगलवार, 10 जनवरी से शुरू हो गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार, जिनके पास बीएसटीसी, डीएलएड, बीएड और एमएड डिग्री है, वे इसमें आवेदन कर सकते हैं।
तीन अलग-अलग हेल्पलाइन शुरू
शिक्षा निदेशालय की ओर से उम्मीदवारों की सहायता के लिए हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। इस बार तीन तरह के सहायता प्रकोष्ठ बनाए गए हैं। विज्ञप्ति से संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0141-2722520 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। वहीं, शुल्क भुगतान से संबंधित मुद्दों के लिए हेल्पलाइन नंबर 0141-2221424/ 2221425 पर जानकारी ले सकते हैं। जबकि, आवेदन प्रक्रिया और फॉर्म से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर 9352323625/ 7340557555 पर संपर्क करना होगा। अधिक जानकारी के लिए recruitment.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
राजस्थान शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों के लिए श्रेणीवार आवेदन शुल्क नीचे निम्नानुसार है -
- सामान्य/ ओबीसी : 100 रुपये
- ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) : 70 रुपये
- एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ भूतपूर्व सैनिक और ईडब्ल्यूएस (आय 2.5 लाख से कम) : 60 रुपये
ध्यान दें आवेदन शुल्क के साथ, उम्मीदवारों को राज्यों की ई-सेवाओं के उपयोग के लिए 30 रुपये का भुगतान करना होगा।
राजस्थान शिक्षक भर्ती पदों का विवरण
राजस्थान शिक्षक भर्ती अनुसूचित क्षेत्रों (टीएसपी) और गैर-अनुसूचित क्षेत्र (गैर-टीएसपी) के लिए उपलब्ध है। उपलब्ध रिक्तियों के विवरण के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं -
| पद |
क्षेत्र |
सामान्य शिक्षा |
विशेष शिक्षा |
कुल |
| अध्यापक लेवल-1 |
अनुसूचित क्षेत्र |
3500 |
60 |
3560 |
| अध्यापक लेवल-1 |
गैर अनुसूचित क्षेत्र |
11500 |
440 |
11940 |
| अध्यापक लेवल-2 |
अनुसूचित क्षेत्र |
2580 |
55 |
2635 |
| अध्यापक लेवल-2 |
गैर अनुसूचित क्षेत्र |
13420 |
445 |
13865 |
| महायोग |
31000 |
1000 |
32000 |
राजस्थान शिक्षक भर्ती की चयन प्रक्रिया
शिक्षा निदेशालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, लेवल-1 में रीट के नंबरों के हिसाब से सीधी मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। इसका मतलब 150 अंकों में से जितने अंक आए हैं वहीं स्वीकार होंगे। वहीं, लेवल-2 में रीट के 150 अंकों में से 90 फीसदी अंक भार और एकेडमिक इंडेक्स के 10 फीसदी अंक मिलाकर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।