पुलिस में होने वाली सिपाही व दरोगा की भर्ती के लिए बहुत जल्द प्रस्ताव उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेजा जाएगा। सिपाही के लिए लगभग 42 हजार और दरोगा के पांच हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।
डीजीपी सुलखान सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण क्षमता के हिसाब से फिलहाल लगभग 42 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसके अलावा 5 हजार दरोगा के पद पर भी भर्ती की जाएगी। इसका भी प्रस्ताव शीघ्र भर्ती बोर्ड को भेज दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- UPTET रिजल्ट के बाद 68,500 शिक्षकों की भर्ती का कार्यक्रम जल्द, शिक्षामित्रों को मिलेगा 'वेटेज'
उन्होंने बताया कि 2015 में शुरू की गई लगभग 35 हजार सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया का मामला न्यायालय में लंबित है। अगले पांच साल में डेढ़ लाख खाली पड़े पदों को भरने का वादा न्यायालय से किया गया है। उसी क्रम में यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है।