इमिग्रेशन ब्यूरो अनुबंध आधार पर 559 विभिन्न पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इन पदों पर नियुक्त होने पर वेतन भी शानदार मिलेगा। इमिग्रेशन ब्यूरो ने अनुबंध आधार पर इमिग्रेशन असिस्टेंट के 526 पद और इमिग्रेशन स्पोर्ट्स स्टाफ के 33 पदों को भरने के लिए सेना से सेवानिवृत्त अधिकारियों से आवेदन मांगे हैं।
उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण, ऊना सेवानिवृत्त मेजर रघुवीर सिंह ने बताया कि इमिग्रेशन असिस्टेंट के पद पर वेतन 36 हजार और इमिग्रेशन स्पोर्ट्स स्टाफ के पदों पर वेतन 28 हजार रुपये दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इमिग्रेशन असिस्टेंट के पद के लिए उम्मीदवार की आयु 50 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता जेसीओ या समकक्ष, 12वीं पास या समकक्ष अंग्रेजी बातचीत में प्रवीणता और कंप्यूटर कार्य में दक्षता होना अनिवार्य है।
ये है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि
इमिग्रेशन स्पोर्ट्स स्टाफ के पद के लिए उम्मीदवार की आयु 45 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता एमसीओ या समकक्ष, 12वीं पास या समकक्ष अंग्रेजी बातचीत में प्रवीणता और कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन पत्र 20 दिसंबर तक आवेदन कर्ता के संबधित राज्य सैनिक बोर्ड/जिला सैनिक बोर्ड के माध्यम से उप निदेशक रोजगार-3 डीजीआर, आरकेपुरम, नई दिल्ली-66 के कार्यालय में पहुंच जाने चाहिए। भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कार्य दिवस की अवधि में संपर्क स्थापित कर सकते हैं।