प्रतियोगियों के लिए नया साल ढेरों उम्मीदें लेकर आ रहा है। एक के बाद एक कई भर्तियों के बीच अब बेसिक शिक्षा में खंड शिक्षाधिकारी (एसडीआई) समेत कई पदों पर भर्ती की बारी है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग तकरीबन चार सौ पदों के लिए विज्ञापन निकालने की तैयारी में है। विज्ञापन इस महीने निकाले जाने की उम्मीद है।
आयोग की ओर से दिसंबर तक पीसीएस-2014, आरओ-एआरओ-2013 और लोअर सबऑर्डिनेट-2013 मुख्य परीक्षाएं हैं। इसके बाद राजस्व निरीक्षक के अलावा विभिन्न विभागों में सहायक सांख्यिकी अधिकारी समेत कई अन्य पदों के लिए भी आवेदन मांगा गया है।