फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल विभाग में कोच की भर्ती, 28 हजार रु. है सैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ने विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों के 116 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 26 मई, 2015 से की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर शैक्षिक योग्यता के तहत किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित खेल में प्रशिक्षण का डिप्लोमा और योगा के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से योगा में स्नातक डिग्री, कम से कम 1 वर्ष डिप्लोमा या डिग्री और किसी अच्छे संस्थान में 10 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। इन पदों पर वेतन के तौर पर 28,755 रुपये दिए जाएंगे। इन पदों पर आवेदकों को चयन साक्षात्कार और फील्ड परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

26 मई तक कर सकते हैं आवेदन

इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए योग्य आवेदक प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में डाउनलोड करें और भरें। भरे हुए आवेदन पत्र को मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ संलग्न कर 'निदेशक (कार्मिक एवं प्रशिक्षण), भारतीय खेल प्राधिकरण, जवाहरलाल नेहरू कॉम्‍प्लेक्स (पूर्वी द्वार), द्वार संख्या-10, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003' ‌के पते पर भेंजे।

इन पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये बैंक ड्राफ्ट के रूप में 'सचिव, भारतीय खेल प्राधिकरण' के पक्ष में जमा करने होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मई, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक प्राधिकरण के वेबसाइट http://www.sportsauthorityofindia.nic.in/showfile.asp?link_temp_id=1075 पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें