फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 साल तक के युवाओं को नौकरी, यहां भरें फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा सहायक प्रबंधक और सहायक लेखाधिकारी के पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों में सहायक लेखाधिकारी के 20 पद एवं सहायक प्रबंधक के 42 पद हैं। रिक्त पदों में सहायक लेखाधिकारी के अंतर्गत 02 पद अनुसूचित जाति, 06 पद अनुसूचित जनजाति, 03 पद ओबीसी एवं 09 पद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए हैं और सहायक प्रबंधक के अंतर्गत 05 पद अनुसूचित जाति, 13 पद अनुसूचित जनजाति, 06 पद ओबीसी एवं 18 पद सामान्य वर्ग के आवेदकों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापित पदों पर 01 जनवरी, 2015 को आवेदको की आयु अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं ओबीसी  के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट का प्रावधान है। उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक स्तर पर सहायक लेखाधिकारी के पद के लिए डीएओ / प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा और कॉमर्स से किसी भी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नात्तकोत्तर होना अनिवार्य है और सहायक प्रबंधक के लिए डीएओ / प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा और कॉमर्स से किसी भी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नात्तक होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को वेतमानमान स्वरूप 9,300 रुपये से 34,800 रुपये एवं 4,200 रुपये ग्रेड पे देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन करें आवेदन

आवेदको को विज्ञापित पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा। आवेदन शुल्क के अतंर्गत सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 450 रुपये, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये एवं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये निर्धारित है। आवेदन  के  इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मार्या. की आधिकारिक वेबसाइट पर द‌िए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसके प्रिंटआउट को आगे ‌की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

लिखित परीक्षा 13 सितंबर, 2015 (रवीवार) को  सहायक लेखाधिकारी के पद के लिए सुबह 9.00 बजे से 12.15 बजे तक एवं सहायक प्रबंधक के लिए दोपहर 2.00 बजे से सायं 5.15 तक आयोजित की जाएगी। विज्ञापित पदों के लिए आवेदक 22 अगस्त, 2015 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अन्य जानकारी के लिए छत्तीसगढ व्यापम् की वेबसाइट www.cgvyapam.choice.gov.in पर लॉग आन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें