फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर फाड़ के नौकरी, 3400 पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने योग्य उम्मीदवारों से विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रति किए हैं। विज्ञापित रिक्तियों में कनिष्ठ लेखाकार के 3491 पद और तहसील राजस्व लेखाकार के 156 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी। ओबीसी, एससी और एसटी आदि आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। यह छूट विभिन्न श्रेणियों के लिए भिन्न - भिन्न है।

वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 9,300 - 34,800 रुपये तथा ग्रेड पे 3,600 रुपये दिया जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति राजस्थान में की जाएगी। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। दोनों पदों के लिए एक ही परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन की प्रक्रिया

शैक्षिक योग्यता के तहत कनिष्ठ लेखाकार पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालाय से किसी भी विधा में स्नातक डिग्री प्राप्त की हो अथवा लेखांकन से संबंधित इंटरमीडिएट स्तर की परीक्षा पास की हो तथा कंप्यूटर में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री या डिप्लोमा हासिल किया हो। वहीं तहसील राजस्व लेखाकार के आवेदकों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालाय से किसी भी विधा में स्नातक डिग्री प्राप्त की हो। इसके साथ ही दोनों पदों के आवेदकों को कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग और कार्य करने की दक्षता हासिल हो।

पदों के लिए आवेदक अपनी प्राथमिकता आवेदन में दर्शा सकता है। शैक्षिक तौर पर अयोग्य उम्मीदवार दूसरे पद को आवेदन न दर्शाएं। इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी की वेबसाइट http://rpsc.rajasthan.gov.in/pdf_reports_files/Corri_JR_Act_TRA_R8l_Advt_13_14_J_LO_311014.pdf पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें