फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में क्लर्क के पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार ने रक्षा मंत्रालय के तहत भारतीय ऑर्डानेंस फैक्ट्री, चंद्रा ने विभन्न पदों पर ग्रूप बी और सी की रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञापन जारी की है। विज्ञापित पदों में प्राथमिक शिक्षक के 9 पद, सुपरवाइजर (नॉन टेक्नीकल), स्टोर कीपर, एलडीसी, टेलीफोन ऑपरेटर ग्रेड-II, रसोइया, फायरमैन के 8 पद, दरबान के 7 पद और एमटीएस के 10 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


आयु सीमा के तहत शिक्षक पद के उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। एमटीएस और फायरमैन के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है तथा अन्य सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु सीमा में नियम के मुताबिक छूट दी गई है।

वेतनमान के तहत शिक्षक पद के आवेदक को 9,300 - 34,800 रुपये तथा ग्रेड पे 4,200 रुपये दिया जाएगा तथा अन्य सभी पदों के उम्मीदवार को 5,200 - 20,200 रुपये तथा ग्रेड पे पदानुसार 2400 / 1900 / 1800 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

शैक्षिक योग्यता के तहत प्राथमिक शिक्षक के उम्मीदवार ने 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास करने के बाद प्राथमिक शिक्षा में 2 वर्ष का डिप्लोमा किया हो या समकक्ष योग्यता हासिल की हो साथ ही टेट परीक्षा पास की हो। सुपरवाइजर पद के आवेदक ने किसी मान्य ताप्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विधा से स्नातक की डिग्री हासिल की हो। स्टोर कीपर के उम्मीदवार ने 12वीं पास की हो तथा कंप्यूटर पर टंकन दक्षता प्राप्त की हो। टेलीफोन ऑपरेटर का उम्मीदवार 7वीं कक्षा पास हो। शेष अन्य पदों के उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास हो।

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर, 2014 है। ऑनलाइन जमा कराए आवेदन का प्रिंट आउट लेकर तथा संबंधित दस्तावेज संलग्न कर 10 दिनों के भीतर निर्धारित पते पर भेजें। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार फैक्ट्री की वेबसाइट https://docs.google.com/file/d/0B6lU98XwqMJGVEU3Z2JORWlGYVE/edit?pli=1 पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें