भारत सरकार के सूचना एवं संचार मंत्रालय ने डाक विभाग के दिल्ली सर्किल के लिए डाकिए और मेलगार्ड के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित 740 रिक्तियों में डाकिए के लिए 732 और मेलगार्ड के लिए 8 रिक्तियां शामिल हैं। डाकिए के लिए विज्ञापित पदों में 153 पद ओबीसी के लिए, 104 पद एसटी के लिए और 64 पद एससी के लिए आरक्षित हैं। अन्य 411 पदों पर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से वरिष्ठ 10वीं कक्षा पास की हो। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न प्रत्येक 1 अंक का होगा। जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी और हिंदी के खंड में 25 - 25 प्रश्न होंगे। चयनित उम्मीदवारों की परीविक्षा अवधि दो वर्षों की होगी।