फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी का मौका, स्टेनोग्राफर की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्रालय द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड-1 के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष है। ओबीसी, एससी और एसटी आदि आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

यह छूट विभिन्न श्रेणियों के लिए भिन्न - भिन्न है। आयु सीमा की गणना 15 दिसंबर, 2014 से की जाएगी। वेतनमान के तौर पर स्टेनोग्राफर के पद पर चयनित उम्मीदवार को 9,120 - 21,500 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन की प्रक्रिया

शैक्षिक योग्यता के तहत स्टेनोग्राफर पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालाय से किसी भी विधा में स्नातक डिग्री प्राप्त की हो।

साथ ही आवेदकों को स्टेनोग्राफी की 80 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग की 40 शब्द प्रति मिनट की दक्षता हासिल हो। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 300 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 150 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विज्ञापन के साथ संलग्न आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा मांगे गए दस्तावेजों की अभिप्रमाणित (अटैस्टेड) प्रति संलग्न कर 'वरिष्ठ प्रबंधक (पी एंड ए), भारतीय रेलटेल निगम लिमिटेड, प्लॉट नं. 143, सेक्टर - 44, गुड़गांव - 122003 (हरियाणा)' के पते पर 15 दिसंबर, 2014 तक भेजें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार रेलटेल की वेबसाइट http://www.railtelindia.com/images/stories/PA%20ADVT%20WEBSITE%20FINAL%20-1-.pdf लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें