केरल हाईकोर्ट ने सहायकों के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए ऊपरी आयु सीमा में नियम के मुताबिक छूट दी गई है।
इन पदों पर चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा और इसमें उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए कॉल लेटर पोस्ट से नहीं भेजा जाएगा। कॉल लेटर वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। परीक्षा का आयोजन कोहीकोड, पलक्कड, तिरुवनंतपुरम, अलाप्पुजा और एमाकुलम में किया जाएगा। किसी अन्य केंद्र पर परीक्षा आयोजित करने के लिए निवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। वेतनमान के तौर पर सहायक के पद पर चयनित उम्मीदवार को 13900-24040 रुपये दिया जाएगा।