फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस विभाग में सैकड़ों पदों पर नौकरी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद सरकार ने पुलिस विभाग में योग्य उम्मीदवारों के लिए होमगार्ड के कुल 150 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों की भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


इन पदों में होमगार्ड और टेक्निकल (ड्राइवर) के पद शामिल हैं। टेक्निकल पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ड्राइविंग लाइसेंस का होना जरूरी है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 8वीं पास रखी गयी है। निर्धारित शैक्षिक योग्यता से अधिक योग्यता रखने वाले युवाओं को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जायेगी।

विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 29 अक्टूबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की लंबाई 160 सेमी. होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। योग्य पाए गए उम्मीदवारों को सर्वप्रथम शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा।

शारीरिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल किया जायेगा। टेक्निकल पदों के लिए पद से संबंधित ट्रेड परीक्षण भी पास करना होगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेडिकल परीक्षण के बाद मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन स्वीकार किया जाएगा। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। पूर्ण रूप से आवेदन पत्र को भर कर संबंधित दस्तावेजों के साथ दिए गए निर्धारित पते पर जमा करें।

आवेदन पत्र व अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.hyderabadpolice.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें