फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास के लिए खुला नौकरी का पिटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
थल सेना में स्थायी कमीशन के तहत नियुक्ति के लिए अविवाहित पुरुष उम्मदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों पर चयनित उममीदवारों को 4 वर्ष के आधारभूत सैन्य प्रशिक्षण और तकनीकी प्रशिक्षण के बाद स्थायी कमीशन प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग की डिग्री प्रदान की जाएगी। इन पदों पर योग्य भारतीय उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 और छह माह तथा अधिकतम आयु सीमा 19 वर्ष और छह माह है। आवेदक का जन्म 1 जनवरी, 1996 और 1 जनवरी, 1999 के बीच हुई है। कक्षा दसवीं या समतुल्य डिग्री के सर्टीफिकेट में दर्ज तारीख ही आयु निर्धारण के लिए मान्य होगा।

इन पदों पर नियुक्ति के लिए कुल 90 पदों पर रिक्तियां जारी की गई है। इन पदों पर चयन के लिए आवेदकों के आवेदन को पहले शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा और तैयार की गई सूची से अभ्यर्थियों साक्षात्कार के लिए बुलावा भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने शैक्षिक तौर पर किसी मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से भौतिकी, रसायन और गणित विषयों में 70 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। साक्षात्कार का आयोजन फरवरी - मार्च, 2015 से भोपाल, बंगलुरू या इलाहाबाद में किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को स्थायी कमीशन के लिए निर्धारित वेतनमान दिया जाएगा। अभ्यर्थी को साक्षात्कार केंद्र पर ऑनलाइन जमा किए गए आवेदन पत्र का पीडीएफ एवं समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की अनुप्रमाणित प्रति और समतुल्यता का दावा करने के लिए संबंधित यूनिवर्सिटी से समतुल्यता प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।

इस पद पर आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2014 है। ऑनलाइन जमा कराए आवेदन पत्र की दो प्रति का प्रिंट लें। एक चयन केंद्र पर साथ लाएं और दूसरी प्रति को सहेज कर अपने पास रखें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी एव ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारतीय थल सेना की वेबसाइड http://www.joinindinaramy.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें