पुदुचेरी सरकार ने पुलिस विभाग में योग्य उम्मीदवारों के लिए होमगार्ड के कुल 450 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों की भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
इन पदों में पुरुष वर्ग के 307 पद व महिला वर्ग के 143 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं पास या समकक्ष रखी गयी है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
महिला आवेदकों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। आयु की गणना 30 सितंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों हेतु 10,500 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
इन पदों पर आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 165 सेमी. तथा सीने की चौड़ाई 81 सेमी (बिना फुलाव) होनी चाहिए। महिला आवेदकों की लंबाई 154 सेमी. निर्धारित की गई है।