दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) में टीचिंग व नान टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है। पदों की कुल संख्या 1223 निर्धारित की गई है।
इन पदों में असिस्टेंट स्टोर कीपर, लाइब्रेरियन, टेक्निशियन, असिस्टेंट इंजीनियर, फील्ड असिस्टेंट, स्वीमिंग कोच, म्युजिक टीचर, ड्राइंग टीचर, स्टेनोग्राफर, सुपरवाइजर, डिप्टी मैनेजर व अन्य पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गयी है। जिसमें 12वीं से लेकर स्नातक तक के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
पदों से संबंधित डिग्री/डिप्लोमा व कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। विभिन्न पदों हेतु वेतनमान अलग-अलग है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।