दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में विभिन्न अहम पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में स्टोनोग्राफर के 25 पदों सहित इलेक्ट्रिकल, एस एंट टी, एचआर, वित्त, आईटी, संचालन, अग्नि, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और कंपनी सचिव के तहत कुल 37 पद, सहायक प्रोग्रामर के 28 पद, जेई सिविल के 50 पद, जेई इलेक्ट्रिकल के 20 पद, जेई एस एंड टी के 27 पद और विधि सहायक के 2 पद शामिल हैं।
आवेदन शुल्क के रूप में अनारक्षित तथा ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को 400 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 150 रुपये निर्धारित किए गए हैं। आवेदन शुल्क बैंच चालान के रूप में भारतीय स्टेट बैंक के किसी शाखा में जमा कराना होगा। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।