बडौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने ऑफिस असिस्टेंट के 136 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास आईबीपीएस के द्वारा आयोजित की जाने वाली आरआरबी सीडब्ल्यूई-III की परीक्षा का स्कोर कार्ड और क्षेत्रीय भाषा (हिंदी) का ज्ञान होना आवश्यक है।
इसके अतिरिक्त आवेदकों ने 10वीं स्तर या स्नातक तक के किसी भी स्तर तक क्षेत्रीय भाषा का अध्ययन किया होना हो। विज्ञापित पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 7,200 - 19,300 रुपये दिए जाने का प्रावधान है। इन पदों पर चयन आईबीपीएस के स्कोर कार्ड और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।