ESIC Recruitment 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ईएसआईसी की ओर से यह भर्ती प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक 84 पदों पर अलग -अलग विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती की जाएगी। पात्रता को पूरा करने वाले उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम की वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
18 अक्तूबर को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया।
कुल 84 पदों पर भर्ती की जाएगी।
स्नातक और परा स्नातक होना जरूरी।
जॉब लोकेशन फरीदाबाद होगी।
उम्मीदवारों को सबसे पहले ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट www.esic.nic.in.पर जाना होगा।
वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद नोटिफिकेशन की डिटेल चेक करें।
सभी उम्मीदवार आवेदन पत्र डाउनलोड करें और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, एनएच-3, एनआईटी, फरीदाबाद में इंटरव्यू में शामिल हों।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन चेक करने के बाद आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।