कितना लगेगा रजिस्ट्रेशन फीस?
आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को केवल सूचना शुल्क देना होता है, जो 18% जीएसटी के साथ कुल 118 रुपये है। वहीं सामान्य, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क मिलाकर 18% जीएसटी सहित 1003 रुपये देना होगा। RBI के कर्मचारियों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है, यानी उन्हें कोई शुल्क नहीं देना पड़ता।
चुने गए उम्मीदवारों को शुरुआत में लगभग 78,450 रुपये प्रति माह बेसिक सैलरी मिलती है। इसके अलावा कई भत्ते भी मिलते हैं, जैसे महंगाई भत्ता (DA), विशेष भत्ता, ग्रेड भत्ता, HRA (अगर घर नहीं मिला तो करीब 15%), और अन्य सुविधाएं।
देखें आधिकारिक नोटिस
RBI Grade B 2026: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले RBI की वेबसाइट opportunities.rbi.org.inस rbi.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, “Grade B (DR) 2026” का नोटिफिकेशन चुनें।
- अब Apply Online पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरें।
- फोटो, सिग्नेचर, अंगूठा निशान और घोषणा अपलोड करें।
- फीस ऑनलाइन जमा करके फॉर्म सबमिट करें।