फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UBI Recruitment 2026: ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, यूनियन बैंक में 1865 पदों पर भर्ती, इतना मिलेगा स्टाइपेंड

Wed, 29 Apr 2026 10:45 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UBI Apprentice Recruitment 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 1865 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अप्रैल से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
UBI Recruitment 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UBI Recruitment 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आधिकारिक वेबसाइट पर अप्रेंटिस की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बैंक विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए कुल 1865 रिक्तियों की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 29 अप्रैल 2026 से 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान, कॉलेज या विश्वविद्यालय (जैसे AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त) से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, आपकी ग्रेजुएशन का रिजल्ट 1 अप्रैल 2026 या उससे पहले घोषित हो चुका होना चाहिए।

विज्ञापन


इसके अलावा एक महत्वपूर्ण शर्त यह है कि आपकी स्नातक डिग्री बहुत पुरानी नहीं होनी चाहिए। यानी आपने 01 अप्रैल 2022 या उसके बाद ग्रेजुएशन पास किया हो। अगर आपकी डिग्री इससे पहले की है, तो आप इस भर्ती के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। यह आयु सीमा सभी श्रेणियों के लिए समान है (हालांकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिल सकती है)।
विज्ञापन

 
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश कुल रिक्तियां
उत्तर प्रदेश 335
आंध्र प्रदेश 303
महाराष्ट्र 196
तेलंगाना 164
कर्नाटक 131
मध्य प्रदेश 116
तमिलनाडु 95
बिहार 60
गुजरात 58
ओडिशा 58
पश्चिम बंगाल 56
दिल्ली (NCT) 48
केरल 39
झारखंड 34
राजस्थान 32
हरियाणा 30
असम 29
छत्तीसगढ़ 25
पंजाब 21
उत्तराखंड 10
चंडीगढ़ 6
गोवा 5
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 2
जम्मू और कश्मीर 2
सिक्किम 2
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 1
हिमाचल प्रदेश 1
लद्दाख 1
लक्षद्वीप 1
मेघालय 1
नागालैंड 1
पुदुचेरी 1
त्रिपुरा 1
कुल 1865

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

अप्रेंटिसशिप के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा, जो उनकी पोस्टिंग के स्थान के अनुसार तय होगा। यदि आपकी नियुक्ति ग्रामीण या सेमी-अर्बन (अर्ध-शहरी) क्षेत्र में होती है, तो आपको 15,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। वहीं शहरी क्षेत्र में पोस्टिंग होने पर 18,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे, और अगर आपकी नियुक्ति मेट्रो सिटी में होती है, तो आपको 20,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।

आवेदन शुल्क

वर्ग (Category) आवेदन शुल्क इंटिमेशन फीस कुल शुल्क + 18% GST
सामान्य/ओबीसी पुरुष 600 200 944
सामान्य/ओबीसी महिला 400 200 708
एससी/एसटी 0 200 236
पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) 0 200 236
ट्रांसजेंडर 0 200 236

देखें आधिकारिक नोटिस
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले NATS पोर्टल पर रजिस्टर करके अपनी Student Enrollment ID लें।
  • BFSI SSC की साइट पर जाकर Union Bank के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी और NATS ID भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और ग्रेजुएशन की मार्कशीट अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें