फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

REET Mains: राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा ग्रेड-3 के लिए कल जारी होंगे प्रवेश पत्र, 17 जनवरी से एग्जाम शुरू

Sun, 11 Jan 2026 03:10 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

REET Mains Admit Card Date: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्रेड-3 टीचर भर्ती परीक्षा लेवल-1 और 2 के प्रवेश पत्र 12 जनवरी को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

REET Mains Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर की ओर से ग्रेड 3 टीचर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र कल जारी किए जाएंगे। यह जानकारी आरएसएसबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। परीक्षा 17 से 20 जनवरी 2026 तक राज्य के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


आरएसएसबी की ओर से टीचर भर्ती परीक्षा 17 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। 17 जनवरी को परीक्षा केवल एक शिफ्ट में होगी, जबकि 18, 19 और 20 जनवरी को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।

देखें पूरा शेड्यूल

परीक्षा का नाम तारीख परीक्षा समय
प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-प्रथम) (सामान्य) 17-01-2026 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) (Science–Maths) 18-01-2026 (Morning) सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) (Social Study) 18-01-2026 (Evening) दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) (English) 19-01-2026 (Morning) सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) (Hindi) 19-01-2026 (Evening) दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-प्रथम) (Sanskrit) 20-01-2026 (Morning) सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) (Sanskrit) 20-01-2026 (Evening) दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

राजस्थान टीचर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सभी अभ्यर्थी इसे ऑनलाइन माध्यम से स्वयं डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाक या व्यक्तिगत रूप से नहीं भेजा जाएगा।  
  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • अब संबंधित भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक को चुनें।
  • मांगी गई लॉगिन डिटेल (जैसे आवेदन संख्या, जन्मतिथि आदि) दर्ज कर सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें