UPSSSC Stenographer Exam City: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आशुलिपिक मुख्य परीक्षा 2026 के लिए शहर सूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार अपनी सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और स्क्रीन पर दिखाया गया वेरिफिकेशन कोड दर्ज करेंगे।
इस सिटी स्लिप की मदद से उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र और शहर की जानकारी आसानी से देख सकते हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती
आशुलिपिक के कुल 1,224 रिक्त पदों पर चयन के लिए यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर मेन्स परीक्षा 2024 का आयोजन 20 जनवरी 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी और राज्य के चार जिलों- आगरा, कानपुर नगर, लखनऊ और मेरठ में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती अभियान के तहत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग विभिन्न विभागों में स्टेनोग्राफर पदों को भरने जा रहा है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का चयन आगे की प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।