Rajasthan PS and UPS Teacher Direct Recruitment: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर (RBSE) ने राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा 2022 के लिए अद्यतन विस्तृत पाठ्यक्रम (अपडेटेड डिटेल्ड सिलेबस) जारी कर दिया है। यह जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये दी। उम्मीदवार जो शिक्षक सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा 2022 को क्वालीफाई करने के इच्छुक हैं, वे पाठ्यक्रम को education.rajasthan.gov.in पर से चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट education.rajasthan.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर, आपको एक टैब मिलेगा जिसमें लिखा होगा, 'प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2021-22' के लिंक बटन पर क्लिक करें।
चरण 3: लिंक पर क्लिक करने पर टीचर रिक्रूटमेंट लेवल-1 या लेवल-2 के लिंक का चयन करें।
चरण 4: नए पृष्ठ पर आपके पास स्तर-1 और स्तर-2 विस्तृत पाठ्यक्रम दोनों के लिए लिंक होगा।
चरण 5: इसके बाद उम्मीदवार विस्तृत पाठ्यक्रम की पीडीएफ डाउनलोड करें।
परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी।
परीक्षा के लिए एक ही प्रश्न-पत्र होगा।
प्रश्न-पत्र की समयावधि 02 घंटे 30 मिनट की होगी।
प्रश्न-पत्र में कुल 150 प्रश्न होंगे।
प्रश्न-पत्र में सभी प्रश्न बहुविकल्पी होंगे।
उत्तरों के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन होगा।
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस विशिष्ट प्रश्न के लिए विहित अंक में से एक तिहाई भाग काटा जाएगा।