ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, rjpolice.cbt-exam.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड पेज पर जाएं।
- इस पेज पर अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि भरकर सबमिट करें।
- इसके बाद अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड और प्रिंट करें।