Rajasthan Police Recruitment 2021: राजस्थान पुलिस भर्ती के तहत कॉन्स्टेबल के 4,588 पदों पर आठवीं, दसवीं और 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट युवाओं की भर्ती की जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 03 दिसंबर, 2021 को रात्रि साढ़े 11 बजे बाद खत्म हो जाएगी। राजस्थान सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर पुलिस कॉन्स्टेबल जनरल, पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर और पुलिस कॉन्स्टेबल टेलीकॉम के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करने के लिए इच्छुक और पात्र हैं, वे चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, वेतन और के बारे में अधिक जानकारी जुटाकर ही आवेदन करें। राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
राजस्थान पुलिस भर्ती शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
- जिला पुलिस / खुफिया विभाग में कॉन्स्टेबल के लिए 10वीं/ 12वीं उत्तीर्ण आवेदन कर सकते हैं।
- आरएसी/एमबीसी बटालियन में कॉन्स्टेबल पद के लिए 8वीं उत्तीर्ण उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
- वहीं, पुलिस कॉन्स्टेबल टेलीकॉम और पुलिस रेडियो ऑपरेटर के लिए भौतिकी और गणित विषय से कक्षा 12वीं पास या इसके समकक्ष उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।
- विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए आयु सीमा मानदंड अलग-अलग हैं।
- हालांकि, उम्र 18 वर्ष से 23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए, लेकिन महिला उम्मीदवारों और अन्य को पदानुसार छूट देय होगी।