Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2023: राजस्थान हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के करीब 300 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 01 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अगस्त 2023 शाम पांच बजे तक है। इसके साथ ही ऑनलाइन शुल्क जमा करने की आखिरी समय सीमा 30 अगस्त 2023 रात 11:59 बजे तक है।
राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती 2023 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट दी गई है।
उम्मीदवारों को राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से आर्ट, साइंस या कॉमर्स में 12वीं पास होनी चाहिए। हिंदी भाषा में काम करने का आनुभ होना चाहिए। साथ ही राजस्थानी भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आवेदन से पहले एक बार अधिसूचना को जरूर ध्यान से पढ़ें।
स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 हिंदी- 247 पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 अंग्रेजी- 19 पद
स्टेनो ग्रेड 2 हिंदी- 11 पद
कुल 277 पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती 2023 के तहत स्टेनोग्राफर पदों के लिए नियुक्त उम्मीदवारों को पहले 2 वर्षों की अवधि के लिए प्रोबेशन पीरियड के दौरान हर महाने 23,700 रुपये दिए जाएंगे। प्रोबेशन पीरियड समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 10 के अनुसार 33,800 से 106700 रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा।
आशुलिपि परीक्षण/कौशल परीक्षण
इंटरव्यू
दस्तावेज सत्यापन
चिकित्सा परीक्षण
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 700 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 550 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों को 450 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।