फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan HC Admit Card: राजस्थान हाईकोर्ट में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, जानें डाउनलोड करने का तरीका

Tue, 22 Feb 2022 09:55 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan HC Admit Card: उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा का प्रवेश एक जरूरी दस्तावेज है। इसके बिना उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Rajasthan HC Admit Card - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan HC Admit Card: राजस्थान उच्च न्यायलय (RHC) ने क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया था, वह राजस्थान उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि को दर्ज करना होगा। 

विज्ञापन

Rajasthan HC Admit Card: इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा का प्रवेश एक जरूरी दस्तावेज है। इसके बिना उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने साथ केंद्र पर एक वैद्य पहचान पत्र भी लेकर पहुंचे। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवार का नाम, रोल क्रमांक, परीक्षा केंद्र, समय और परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश आदि दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के समय इनका पालन करें।

Rajasthan HC Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  hcraj.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के प्रवेश पत्र से जुड़े  लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर के सबमिट करें।

5. अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन

Rajasthan HC Admit Card: 13 मार्च को होगी परीक्षा
राजस्थान उच्च न्यायलय की ओर से क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 13 मार्च, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 1 से 3 बजे तक होगी। सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें