JPA Recruitment आयुसीमा
राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में जूनियर पर्सनल असिस्टेंट हिंदी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। राजस्थान उच्च न्यायालय जूनियर पर्सनल असिस्टेंट हिंदी भर्ती नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
Rajasthan High Court आवेदन शुल्क
राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में जूनियर पर्सनल असिस्टेंट हिंदी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों को 450 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा। ऑफलाइन भुगतान ई चालान शुल्क मोड के माध्यम से कर सकते हैं।