पात्रता मानदंड
- आवेदकों को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से कला या विज्ञान या वाणिज्य में एसएसई उत्तीर्ण होना चाहिए या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा या कोई उच्च परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए और उन्हें देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी और राजस्थानी बोलियों का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन के दौरान अनारक्षित श्रेणी/ओबीसी (क्रीमी लेयर)/ईबीएस (क्रीमी लेयर)/अन्य राज्यों के अभ्यर्थी को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं राज्य के ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ ईबीएस (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्यों के अभ्यर्थी के अभ्यर्थियों को 600 रुपये भुगतान करना होगा, जबकि दिव्यांगजन/राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति उम्मीदवार और पूर्व सैनिक 450 रुपये देने होंगे।
चयन प्रक्रिया
चयनित उम्मीदवार दो साल की परिवीक्षा अवधि के दौरान 23,700 रुपये के निश्चित मासिक पारिश्रमिक के साथ प्रोबेशनरी ट्रेनी के रूप में काम करेंगे। परिवीक्षा अवधि के सफल समापन पर वे 33,800 रुपये से 1,06,700 रुपये के वेतनमान के भीतर वेतन के लिए पात्र होंगे।