फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : सांख्यिकी विभाग में 58 पदों पर होगी सीधी भर्ती

Sat, 20 Mar 2021 05:53 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
नौकरियां
विज्ञापन

राजस्थान सरकार ने आयोजना एवं सांख्यिकी विभाग में 58 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दी है। इसी के साथ उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के द्वितीय चरण के अंतर्गत संविदा पर 839 कार्मिकों की सेवाएं लेने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी ।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कर्मचारी चयन आयोग: 5 स्टेप्स में ऐसे देखें एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती रिजल्ट 2019


सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि गहलोत ने सांख्यिकी अधिकारी के 43 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग तथा मूल्यांकन संगठन में संकलनकर्ता के 15 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए अर्थना राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- जानिए कहां-कहां निकली हैं नौकरियां और कब तक है आवेदन का मौका


इसी तरह स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण-फेज द्वितीय के तहत राज्य, जिला एवं प्रखंड स्तर पर संविदा के तहत सेवाएं लेने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है। इसके तहत एमआईएस विशेषज्ञ, जिला समन्वयक, प्रखंड समन्वयक, अकाउंटेंट व डेटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में 839 संविदा कार्मिकों की सेवाएं ली जा सकेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें