फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan BSTC Result 2022: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट 2022 जारी, यहां से करें चेक

Tue, 01 Nov 2022 04:16 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan BSTC Result 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर की ओर से आयोजित प्री डीएलएड यानी बीएसटीसी परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जयपुर में जारी किया गया।
विज्ञापन
डीएलएड की परीक्षा देते हुए उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Pre DELEd Exam 2022 Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर शिक्षा विभागीय पंजीयक परीक्षाएं की ओर से गत दिनों आयोजित की गई प्री डीएलएड परीक्षा यानी बीएसटीसी का परिणाम मंगलवार को जयपुर में जारी किया गया। राजस्थान प्री डीईएलईडी यानी बीएसटीसी परीक्षा 2022 में करीब छह लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Rajasthan Pre DELEd Result: राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2022 का परिणाम जारी, रामदेव ने किया टॉप

पंजीयन विभाग के गोपनीय शाखा के प्रभारी गणेश बोहरा ने बताया कि शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने दोपहर दो बजे परिणाम जारी किया। यह परीक्षा प्रदेश के 2590 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। राजस्थान प्री डीईएलईडी परीक्षा 2022 का पंजीकरण 19 अगस्त से 07 सितंबर, 2022 के बीच आयोजित किया गया था। प्रवेश परीक्षा आठ अक्तूबर को ऑफलाइन पेन और पेपर-आधारित मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 05 लाख 33 हजार 988 विद्यार्थी बैठे थे।
 
विज्ञापन

राजस्थान प्री DELEd रिजल्ट 2022: ऐसे करें चेक

  • चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- panjiyakpredeled.in पर जाएं।
  • चरण 2: राजस्थान प्री डीईएलईडी परीक्षा बीएसटीसी परीक्षा 2022 के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: अगली विंडो पर, आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • चरण 4: राजस्थान प्री डीईएलईडी स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • चरण 5: पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें