फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSSB 3rd Grade Teacher: तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में नहीं बढ़ेंगे पद, 7500 रिक्तियों के लिए जल्द आएगा नोटिस

Sat, 25 Oct 2025 11:28 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan 3rd Grade Teacher 2025: राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 में पदों की संख्या नहीं बढ़ेगी। चयन बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि 7500 पदों पर ही भर्ती होगी। विस्तृत नोटिफिकेशन 7 नवंबर के आसपास आएगा।
 
विज्ञापन
Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025 - फोटो : X(@alokrajRSSB)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan 3rd Grade Teacher 2025: राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस बार भर्ती के पदों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने स्पष्ट किया है कि लेवल-1 और लेवल-2 दोनों को मिलाकर कुल 7500 पदों पर ही भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि पदों की संख्या स्थिर है, इसमें कोई संशोधन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

जनवरी 2026 में होगी परीक्षा

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन 7 नवंबर के आसपास जारी किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन पूर्व निर्धारित समयानुसार ही होगा। चयन बोर्ड के अनुसार, रीट मेंस परीक्षा 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परिणाम 10 जुलाई 2026 को घोषित किए जाने की संभावना है।

स्पेशल एजुकेशन उम्मीदवारों के लिए निराशा

इस बार की भर्ती में स्पेशल एजुकेशन के अभ्यर्थियों के लिए कोई पद शामिल नहीं हैं। ऐसे उम्मीदवारों को इस भर्ती में भाग लेने का अवसर नहीं मिलेगा, जिससे इस वर्ग के उम्मीदवारों में निराशा देखी जा रही है।
विज्ञापन

बढ़ोतरी की मांग पर खिंची लकीर

बीते कई हफ्तों से अभ्यर्थी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से पदों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उम्मीदवारों की इच्छा थी कि इस भर्ती में 25 से 30 हजार पदों को शामिल किया जाए। हालांकि, बोर्ड ने साफ किया है कि फिलहाल इस मांग पर कोई विचार नहीं होगा और भर्ती 7500 पदों पर ही सीमित रहेगी।

जुलाई में आया था शॉर्ट नोटिफिकेशन

गौरतलब है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जुलाई 2025 में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया था। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, लेवल-1 (कक्षा 1 से 5) के लिए 5636 पद और लेवल-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए 2123 पद निर्धारित किए गए थे। यह नियुक्तियां प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार के अधीन की जाएंगी। उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें