फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Technician 2024: आरआरबी तकनीशिनय भर्ती के लिए शहर सूचना पर्ची जारी, जानें किस सिटी में होगा आपका एग्जाम

Tue, 10 Dec 2024 09:11 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Technician Admit Card 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन भर्ती के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। परीक्षा 19 दिसंबर से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा।
 
विज्ञापन
Indian Railways, भारतीय रेलवे - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Railway RRB Technician 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज, 10 दिसंबर को रेलवे आरआरबी तकनीशियन भर्ती परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in. पर जाकर सिटी स्लिप के माध्यम से जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी।

विज्ञापन


रेलवे आरआरबी तकनीशियन भर्ती परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि उनके पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "जिन उम्मीदवारों की सिटी इंटिमेशन स्लिप अब सक्रिय हैं, उन्हें आवेदन प्रक्रिया के दौरान इस्तेमाल की गई उनकी पंजीकृत आईडी पर एसएमएस और ईमेल के जरिए सूचनाएं प्राप्त होंगी।"

विज्ञापन

19 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा

रेलवे आरआरबी तकनीशियन 2024 परीक्षा 19, 20, 23, 24, 26, 28 और 29 दिसंबर, 2024 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होने वाली है। भर्ती अभियान का उद्देश्य रेलवे विभाग में ग्रेड 1 और ग्रेड 3 तकनीशियन पदों के लिए कुल 14,298 रिक्तियों को भरना है।

RRB Technician Admit Card 2024: कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

रेलवे आरआरबी तकनीशियन शहर सूचना पर्ची में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा शहर, तिथि, शिफ्ट समय, परीक्षा स्थल कोड और परीक्षा के दिन के निर्देश जैसे विवरण दिए गए हैं। उम्मीद है कि बोर्ड परीक्षा से कम से कम चार दिन पहले रेलवे आरआरबी तकनीशियन एडमिट कार्ड जारी करेगा।

किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार 7996339995 पर हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। हेल्पडेस्क सोमवार से शनिवार, सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चालू रहेगा। इसके अतिरिक्त, सिटी इंटिमेशन लिंक के माध्यम से लॉग इन करने के बाद एक हेल्पडेस्क लिंक उपलब्ध है।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें सिटी इंटीमेशन स्लिप

उम्मीदवार रेलवे आरआरबी तकनीशियन भर्ती की शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर, "टेक्नीशियन (सीईएन 02/2024) - सिटी इंटिमेशन स्लिप" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के बाद, आरआरबी तकनीशियन शहर सूचना पर्ची प्रदर्शित होगी।
  • शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें