रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित हो रही नॉन टेक्निकल पॉपुलर केटेगरी (NTPC) भर्ती की सातवें और आखिरी चरण की परीक्षा 23 से 31 जुलाई 2021 के बीच होगी। इस परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों के पास लगभग 10 दिनों का ही समय बचा है। ऐसे में उन्हें अपने एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। ये परीक्षा ऑ़फलाइन हो रही है और कोरोना महामारी की वजह से एग्जाम सेंटरों पर काफी सख्ती होगी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि परीक्षा के लिए जाने से पहले आपको किन बातों का खास ख्याल रखना होगा। इसके साथ ही इस परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।
परीक्षा से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान
आरआरबी ने कोरोना महामारी के नियमों को ध्यान में रखते हुए इस परीक्षा की तैयारी की है। इसके लिए 76 शहरों में 260 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 50% अभ्यर्थियों की क्षमता के साथ ही परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। परीक्षा में जाने से पहले कुछ बातें छात्रों को ध्यान में रखनी चाहिए।
-ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और इसलिए कंप्यूटर का सर्वर परीक्षा के तय समय पर शुरू हो जाएगा और तय समय पर ही बंद हो जाएगा। ऐसे में छात्रों को समय का ध्यान रखते हुए पेपर खत्म करना होगा क्योंकि यहां उन्हें एक सेकंड का भी अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा।
- परीक्षा केंद्र पर सैनिटाइजेशन समेत कोरोना महामारी से बचाव के सभी इंतजाम किए जाएंगे। छात्रों को चाहिए कि वो भी परीक्षा केंद्र पर मास्क पहनकर जाएं। साथ ही परीक्षा केंद्र में जाते हुए, परीक्षा के दौरान और परीक्षा केंद्र छोड़ते समय भी अभ्यर्थियों को नियमों का पालन करना चाहिए।
- उम्मीदवारों को ये ध्यान रखना होगा कि परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित होगा। ऐसे में मोबाइल, ब्लूटूथ या घड़ी जैसी चीजों को अपने साथ लाने से बचें।
-कई बार अभ्यर्थी जल्दबादी में एडमिट कार्ड या पहचान पत्र ले जाना भूल जाते हैं। ऐसे में परीक्षा के लिए निकलते समय इन सारी चीजों को ध्यान पूर्वक अपने पास रखें।
सफलता के साथ करें तैयारी कंप्लीट
अगर आप भी रेलवे, आईबीपीएस, एसबीआई, एसएससी समेत किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो उसकी पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के कोर्सेस का लाभ उठा सकते हैं। यहां दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। आप यहां चल रहे कई फ्री कोर्सेस की भी मदद ले सकते हैं। फ्री कोर्सेस से जुड़ने के लिए क्लिक करें- या फिर अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर लें।