फॉर्म के लिए अनिवार्यता
यह केंद्र सरकार की नौकरी है। अतः आरक्षित वर्ग (एसी/एसटी/ओबीसी) का प्रमाण-पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित एवं वैध तिथि का होना चाहिए। फॉर्म भरने से पहले अपना विजन टेस्ट (चश्मा या बिना चश्मा) अवश्य करा लें, क्योंकि स्टेशन मास्टर या गुड्स ट्रेन मैनेजर जैसे पदों के लिए दृश्यता एक अनिवार्य निर्धारित मानक है।
इसके बाद आधार-कार्ड, ईमेल एवं मोबाइल नंबर आदि विवरण भर कर वन टाईम रजिस्ट्रेशन के जरिये अकाउंट बना लें। इसके बाद संबंधित दस्तावेज अपलोड करने के बाद निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करें। फाइनल सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों की जांच अवश्य कर लें।
चयन का आधार
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में (पदानुसार) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), टाइपिंग कौशल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को समझें
नवीनतम आरआरबी एनटीपीसी पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को समझ लें, जिसमें सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धि और तर्क जैसे विषय शामिल हैं। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होते हैं। सीबीटी एक और दो में क्रमशः 120 अंकों के लिए कुल 120 प्रश्न पूछे जाते हैं। गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
मॉक टेस्ट और पिछले पेपर का अभ्यास करें
उम्मीदवारों को नियमित रूप से आरआरबी एनटीपीसी मॉक टेस्ट का अभ्यास करने और पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों को हल करने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण विषयों और सूत्रों पर संक्षिप्त नोट्स तैयार कर नियमित रूप से इन नोट्स को दोहराना चाहिए। इससे आपको महत्वपूर्ण अवधारणाओं को बेहतर ढंग से याद रखने में मदद मिलेगी।
अध्ययन योजना
एक अध्ययन योजना बनाएं, जिसमें प्रत्येक विषय के लिए समय आवंटित हो। कमजोर विषयों को ज्यादा प्राथमिकता दें। साथ ही मजबूत विषयों के अभ्यास में निरंतरता बनाए रखें। सामान्य जागरूकता अनुभाग के लिए समसामयिक मामलों से अपडेट रहें।