चयन प्रक्रिया
ईस्टर्न रेलवे भर्ती 2025 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा दो भागों (ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव) में आयोजित होगी। ऑब्जेक्टिव परीक्षा में कुल 40 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 40 अंक निर्धारित हैं। इस भाग में Scouts & Guides से संबंधित ज्ञान, संगठनात्मक जानकारी और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय मिलेगा।
वहीं डिस्क्रिप्टिव परीक्षा में 1 प्रश्न (निबंध या पत्र लेखन) शामिल होगा, जो Scouts & Guides विषय से संबंधित होगा और इसके लिए 20 अंक निर्धारित हैं। इस परीक्षा की अवधि निर्धारित नहीं की गई है।
आवेदन शुल्क
ईस्टर्न रेलवे भर्ती 2025 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार शुल्क निर्धारित किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, महिला, PwBD (दिव्यांग), एक्स-सर्विसमैन, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क केवल 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
ध्यान देने योग्य बात यह है कि परीक्षा में शामिल होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का आंशिक हिस्सा वापस कर दिया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcer.org खोलें।
- होमपेज पर “Recruitment for Scouts & Guides Quota 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन कर ऑनलाइन फॉर्म भरें।
- निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट‑आउट सुरक्षित रखें।