चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग, दस्तावेज सत्यापन और पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 3 साल के अनुबंध पर की जाएगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
सैलरी और भत्ते
इस भर्ती के तहत चुने गए उम्मीदवारों को ₹1.64 लाख से लेकर ₹2.73 लाख तक की मासिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा, उन्हें यात्रा भत्ता (TA/HA), मोबाइल सुविधा और सोडेक्सो मील कार्ड जैसे कई अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को अपना आवेदन फॉर्म ऑफलाइन मोड में भेजना होगा:
आवेदन की हार्ड कॉपी को डाक/कोरियर/हाथ से भेजें:
RBI Services Board, मुंबई
सॉफ्ट कॉपी ईमेल करें:
documentrbisb@rbi.org.in
आवेदन की अंतिम तिथि: 14 जुलाई 2025