आवेदन के लिए जरूरी पात्रता
अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ मैट्रिकुलेशन/10वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास प्रासंगिक ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र (एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा जारी) होना चाहिए।
आयु की सीमा 25 अक्तूबर 2025 तक न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी, जो सभी के वर्ग के लिए अलग-अलग निर्धारित है।
कैसे होगा चयन?
जो भी उम्मीदवार किसी विशेष प्रभाग के लिए आवेदन करेंगे, उनकी योग्यता सूची बनाई जाएगी। यह सूची मैट्रिकुलेशन (10वीं) और ITI परीक्षा के अंकों के प्रतिशत के औसत पर आधारित होगी। दोनों अंकों का समान महत्व होगा।
मैट्रिक में सभी विषयों के कुल अंक को गिनकर प्रतिशत निकाला जाएगा। किसी एक विषय या विषय समूह के अंक को आधार नहीं बनाया जाएगा।
आवेदन शुल्क
सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को आरआरसी ईसीआर अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन फॉर्म भरने पर 100 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क माफ किया गया है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले पूर्व मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- नए उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और लॉगिन क्रेडेंशियल्स बनाएं।
- लॉगिन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, आईटीआई विवरण आदि सही-सही भरें।
- मांगे गए स्कैन किए हुए दस्तावेज (10वीं मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट, फोटो, सिग्नेचर आदि) अपलोड करें।
- यदि आप सामान्य/ओबीसी श्रेणी के हैं, तो आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म को ध्यान से चेक करने के बाद सबमिट करें।
- सबमिट करने के बाद आवेदन का प्रिंट जरूर निकाल लें।