चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
फिजिकल टेस्ट
- पुरुष: 1600 मीटर दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी
- महिला: 1600 मीटर दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी
कद-काठी मानदंड
- पुरुष: अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/अत्यंत पिछड़ा- लंबाई न्यूनतम 160 सेमी, सीना फुलाकर 81 सेमी
- एससी/एसटी- लंबाई न्यूनतम 155 सेमी, सीना 79 सेमी
- महिला उम्मीदवार- लंबाई कम से कम 148 सेमी
लिखित परीक्षा का स्वरूप
परीक्षा दो चरणों में होगी: प्रारंभिक और मुख्य। प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय होंगे, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक, गलत उत्तर पर 1 अंक कटौती।
प्रारंभिक परीक्षा का पाठ्यक्रम
- सामान्य अध्ययन- 30 प्रश्न
- झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान- 60 प्रश्न
- सामान्य गणित- 10 प्रश्न
- सामान्य विज्ञान- 10 प्रश्न
- मानसिक क्षमता जांच- 10 प्रश्न
- कुल: 120 प्रश्न