Rail Kaushal Vikas Yojana: आवेदन की आखिरी तारीख है नजदीक
रेल कौशल विकास योजना (RKVY) के लिए आवेदन की प्रक्रिया बीते कई दिनों से जारी है। रेलवे ने आवेदन की आखिरी तारीख 22 अप्रैल, 2022 को निर्धारित की है। चूंकि, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है इसलिए इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले हीं अपना आवेदन पूरा कर लें।
Rail Kaushal Vikas Yojana: जानिए रेल कौशल विकास योजना के बारे में
रेल मंत्रालय की ओर से रेल कौशल विकास योजना के तहत युवाओं के लिए अखिल भारतीय स्तर पर निर्धारित केंद्रों पर एक शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश स्तर का कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत रेल मंत्रालय में एसी मैकेनिक, बढ़ई, सीएनएसएस (संचार नेटवर्क और निगरानी प्रणाली), कंप्यूटर की मूल बातें, कंक्रीटिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन, फिटर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक (इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स), मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन और एसी, तकनीशियन मेक्ट्रोनिक्स, ट्रैक बिछाने, वेल्डिंग, आईटी की बार एंड बेंडिंग और एस एंड टी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके माध्यम से युवाओं को रोजगार प्राप्त करने और स्व - रोजगार (Self Employement) को शुरू करने में मदद मिलेगी।
Rail Kaushal Vikas Yojana: प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां
- प्रशिक्षण का समय- मई 2022
- बैच संख्या- 8वीं
- कोर्य की अवधि- 18 दिन
- चयन प्रक्रिया- दसवीं के अंकों के आधार पर।
- आयु-सीमा- न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष।
Rail Kaushal Vikas Yojana: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- हस्ताक्षर और फोटोग्राफ।
- दसवीं की मार्कशीट।
- वैद्य फोटो पहचान पत्र।
- 10 रुपये के गैर-न्यायिक स्टाम्प पेपरपर हलफनामा।
- मेडिकल सर्टिफिकेट।
Rail Kaushal Vikas Yojana: कैसे कर सकेंगे आवेदन?
जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट railkvy.indianrailways.gov.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन के बाद आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंटआऊट भी निकलवा लें।