फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lekhpal 2021: उत्तर प्रदेश में अगले महीने शुरू हो सकती है लेखपाल भर्ती प्रक्रिया, इस बार की परीक्षा में पूछे जाएंगे इस डिफिकल्टी लेवल के सवाल

Fri, 10 Dec 2021 03:23 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर में ही प्रस्तावित थी लेकिन तय समय पर यह परीक्षा नहीं हो सकी।
 
विज्ञापन
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी राज्य में अलग-अलग विभागों में 20 हजार से ज्यादा पदों पर निकलने वाली नौकरी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन युवा सबसे ज्यादा लेखपाल भर्ती को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि राज्य में पिछले कई सालों से लेखपाल के पद पर भर्ती नहीं हुई है। हालांकि इस बार ये भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाएगी और इसमें सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा जो 24 अगस्त को आयोजित हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल हुए हैं। वहीं, UPSSSC ने फिलहाल यह जानकारी नहीं दी है कि PET में कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती में शामिल हो सकेंगे इसलिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही इस पर कोई सूचना जारी की जाएगी। अगर आप भी लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो इसकी अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

पूछे जाएंगे किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न :

लेखपाल भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के मन मे अक्सर यह प्रश्न आता है कि इसमें किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन नहीं जारी होने की वजह से अभ्यर्थियों को उनके इस सवाल का जवाब नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, पिछली लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से बारहवीं के स्तर के प्रश्न पूछे गए थे और साथ ही इसमें शामिल होने के लिए बारहवीं पास होने की योग्यता मांगी जाती है। इसलिए यह संभव है कि वर्तमान लेखपाल भर्ती में भी अभ्यर्थियों से बारहवीं के स्तर के ही प्रश्न पूछे जाए। अभ्यर्थियों को इस संबंध में पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल पाएगी जो जल्द ही UPSSSC की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

कब तक हो सकती है परीक्षा :

लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर महीने में ही प्रस्तावित थी लेकिन तय समय पर यह परीक्षा नहीं हो सकी।विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC लेखपाल भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है और जनवरी या फरवरी में परीक्षा भी हो सकती है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप SSC GD, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सफलता ऐप के जरिए आप फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें